बरहट: मलयपुर स्थित पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन, सामूहिक समस्या के निराकरण का किया गया प्रयास
Barhat, Jamui | Nov 22, 2024 मलयपुर स्थित पुलिस केंद्र में शुक्रवार को 2:30 बजे के लगभग एसपी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी रैंक के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। इस मौके पर एसपी चंद्रप्रकाश द्वारा कई आवश्यक दिए गए तथा सभी रैंक के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के सामूहिक समस्या को रखा गया एवं उनका निराकरण करने का प्रयास किया गया।