कुलपहाड़: तीसरी बार शिकायत डीएम कार्यालय पहुंचने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी महोबा
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रभाष कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय पर पहुंचने वाली शिकायतों का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।