भाजपा जिला हमीरपुर इकाई द्वारा आज जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक व सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी अमित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहें।
इस दौरान पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री भोरंज विधानसभा से पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, अनिल धीमान जी एवं जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के निमित्त सितंबर माह में मंडल व जिला स्तर पर हुए विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई व आगामी माह में करणीय कार्यों पर सभी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए गए।
बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी अनिल कौशल ने भाग लिया।