हमीरपुर जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में दूरदराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की सुनी समस्याएं.
District Magistrate Hamirpur up
*संबंधित अधिकारियों से तत्काल संवाद कर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*
हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं आगंतुकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने विभिन्न मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही सीधे वार्ता कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा बिना किसी विलंब के आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समाधान तहसील, विकासखंड अथवा स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी शिकायतों का परीक्षण कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को शासन-प्रशासन की सेवाओं का लाभ समय से प्राप्त हो सके।
Hamirpur, Hamirpur | Oct 6, 2026