हसनपुर: रहरा में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन, हादसे की आशंका से ग्रामीणों में रोष
रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। गांव के करीब एक दर्जन मकान इसकी चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन के तार बार-बार टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।