Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews
usr81173750
BPSC शिक्षिका मामले में आया नया मोड़! कैमरे पर आकर बताई सच्चाई!#BPSC #Viralnews
Gaya Town CD Block, Gaya
| May 31, 2026
#bpsc
#viralnews
#education
#national
#politics
MORE NEWS
BPSC शिक्षिका गुंजन झूठ बोल रहीं है! #bdbiharjharkhand
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 3, 2026
😂😂😂😂😂 #gaya#barish#bihar #gayacity #trendingreels
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 3, 2026
BPSC शिक्षिका गुंजन किसका भूखा है ?? #bdbiharjharkhand #viralvideo #bihar
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 3, 2026
इमामगंज में सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, पूर्व पैक्स अध्यक्ष समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलसे गया: गया जिले के इमामगंज नगर क्षेत्र स्थित मगध कॉलोनी में मंगलवार की गैस सिलेंडर विस्फोट की एक बड़ी घटना सामने आई। अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में पूर्व पैक्स अध्यक्ष सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इमामगंज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मगध कॉलोनी स्थित एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के साथ ही घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इस हादसे में घायल होने वालों में पूर्व पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ सिंह (पिता- प्रीतम सिंह), उनकी पत्नी सुचित्रा सिंह, पुत्री अर्चिता सिंह उर्फ स्वीटी तथा किरायेदार चंचला मिश्रा शामिल हैं। सभी लोग विस्फोट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला और निजी वाहनों तथा एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सुबह के समय घर में सामान्य घरेलू कार्य चल रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर के अंदर मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए और इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट के बाद कुछ समय के लिए पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा गैस रिसाव, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा गैस सिलेंडरों की सुरक्षा जांच को लेकर विशेष अभियान चलाने की मांग की है। फिलहाल सभी की निगाहें घायलों के स्वास्थ्य पर टिकी हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। #बिहार #gaya #गयाजी #CrimeNews
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 2, 2026
डीएम-एसडीओ के आदेश के बाद भी नहीं रुका निर्माण! बोधगया सीओ पर पक्षपात का आरोप, रेलवे लोको पायलट के परिवार ने लगाई न्याय की गुहार गया: गया जिले के बोधगया प्रखंड के मोचारीम ग्राम में भूमि एवं रास्ता विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत सिकंदर मेहता के परिवार ने बोधगया अंचलाधिकारी (सीओ) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को आवेदन देने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उनके निजी रास्ते पर कथित रूप से अवैध निर्माण जारी है। मोचारीम ग्राम निवासी आरूणी कुमारी, पति सिकंदर मेहता ने बताया कि उन्होंने गांव में 4 डिसमिल जमीन खरीदी है। इसके साथ ही जमीन तक आने-जाने के लिए अलग से 5 फीट चौड़ा रास्ता भी क्रय किया गया था, जिसका स्पष्ट उल्लेख भूमि के केवाला (बिक्री दस्तावेज) में दर्ज है। इसके बावजूद पड़ोसी सुमन देवी एवं उनके पति उमेश यादव द्वारा उस रास्ते पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य करा रहा है। पीड़िता का कहना है कि रास्ता उनकी निजी संपत्ति का हिस्सा है, लेकिन बार-बार विरोध करने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी और एसडीओ को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की। उच्च अधिकारियों द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया, लेकिन उनके अनुसार बोधगया सीओ द्वारा मौखिक रूप से नापी करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पीड़िता आरूणी कुमारी ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है और एक पक्षीय रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का काम सभी पक्षों को समान रूप से सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई करना होता है, लेकिन इस मामले में उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि विवादित भूमि बोधगया थाना क्षेत्र के मोचारीम मौजा, हल्का मोचारीम, खाता संख्या 323 एवं प्लॉट संख्या 3390 से संबंधित है। उनका कहना है कि खरीदे गए रास्ते पर अवैध निर्माण होने से उनके परिवार का आवागमन प्रभावित हो रहा है और भविष्य में और भी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। पीड़िता आरूणी कुमारी का आरोप है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस कारण पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में रह रहा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता आरूणी कुमारी ने कहा कि उनके पति सिकंदर मेहता भारतीय रेलवे में लोको पायलट हैं और प्रतिदिन हजारों यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। भूमि विवाद और लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई लोको पायलट मानसिक दबाव में रहेगा तो इसका असर उसके कार्य पर पड़ सकता है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान निकालना चाहिए। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, राज्य सरकार तथा संबंधित विभागों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, विवादित रास्ते पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए तथा सरकारी आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्याय के लिए आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। #गयाजी #बिहार #gaya #CrimeNews #jaminghotala #bodhgayanews District Administration, GAYA Samrat Choudhary GAYA Police Jitan Ram Manjhi Bihar Police Vikas Vaibhav, IPS
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 2, 2026