सिसई: सोगड़ा में भाई ने कुदाल से काटकर की मौसेरे भाई की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sisai, Gumla | Aug 5, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के सोगड़ा गांव में रविवार को संदीप साहू नामक युवक ने अपने मौसेरे भाई पारस साहू की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। दोनों में पहले से ही कुछ बातों को लेकर विवाद था।रविवार को दोनों में किसी बात को लेकर गाली-गलौज होने लगा ऐसे में संदीप कुमार साहू ने कुदाल से काटकर पारस साहू की हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलती ही सिसई थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे।