सिसई: महुआ दीपा के पास सड़क दुर्घटना में महिला की हुई मौत, पति और बच्चा भी हुआ हुआ घायल
Sisai, Gumla | Aug 4, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के महुआ डीपा के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में मंदनपुर के एक महिला बुधमनी उरांव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि उसके पति वीरेंद्र उरांव और बच्चा कार्तिक उरांव भी घायल हो गया। उन तीनों को आसपास के ग्रामीणों की मदद से तुरंत रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया। जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।