सिसई: सिसई थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा गुमला जेल
Sisai, Gumla | Aug 4, 2024 सिसई पुलिस ने अलग अलग मामले में रविवार को तीन लोगों को गुमला जेल भेज दिया है।जेल जाने वाले सोगड़ा गांव निवासी विंदेश्वर साहू उर्फ विन्दे(36)व प्रभु खड़िया (39) के विरूद्ध अवैध खनन का आरोप है और दोनो पर 2022 में केस दर्ज हुआ है।वहीं बघनी गांव निवासी अजीम अंसारी (48) के विरुद्ध डोरी एक्ट के तहत 2011 में उसकी पत्नी मुस्तरी खातून ने केस दर्ज कराई थी।