सिसई: प्रखंड क्षेत्र में पंचायत भवनों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए लगाया गया शिविर, सर्वर रहा डाउन
Sisai, Gumla | Aug 3, 2024 सिसई प्रखंड के लरंगो मुर्गू ओलमुंडा, बरगांव समेत विभिन्न पंचायत भवन मे ऑनलाइन आवेदन को लेकर सुबह 10 बजे से ही शिविर का आयोजन किया गया। लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण एक भी लाभुक का आवेदन ऑनलाइन नही हो सका।ऑनलाइन के लिए महिलाओ का शिविर में हुजूम लगा रहा।लोग काम धन्धा को छोङकर पंचायत भवन पहुंचे थे।बीडीओ ने कहा शायद अत्यधिक बारिश के कारण सर्वर डाउन हो गया।