सिसई: मकुंदा में भारी बारिश के कारण ग्रामीण का घर गिरा, मुआवजे की मांग की गई
Sisai, Gumla | Aug 3, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदा गांव में भारी बारिश के कारण शनिवार को ग्रामीणों के घर गिरने लगे हैं।गांव की सरोज देवी ने बताया कि उसका घर का एक हिस्सा इतनी तेज बारिश में पूरी तरह से गिर गया और क्षतिग्रस्त हो गया। अब उसे रहने की दिक्कत हो गई है।वही मुकुंदा गांव के ही संतोष साहू ने बताया कि रात में जब वह लोग सो रहे थे। उसी समय उसके कमरे की बाहरी दीवार गिर गई।