पाली: ग्राम कलौथरा निवासी किसान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Pali, Lalitpur | Aug 17, 2026 ग्राम कलौथरा निवासी एक 50 वर्षीय किसान का शव सोमवार सुबह के समय संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नाराहट पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही ग्राम प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान की सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई थी। शायद जिसके चलते यह आत्मघाती कदम उठाया गया है।