सिहोरा: सिहोरा तहसील में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ, घर-घर विराजे गणपति बप्पा, भक्ति की धूम
श्री गणेश उत्सव पर्व का शुभारंभ सोमवार को धूमधाम से हुआ सुबह से ही घर-घर और चौराहे चौराहे पर ढोंल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई। बाजार में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी फूल माला मोदक और सजावटी सामानों की दुकानों पर रोनक रही।