जमुई में बुधवार दोपहर 12 बजे 90 दिवसीय ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने पटना के ऊर्जा स्टेडियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। जिला अस्पताल से डीएम नवीन, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह समेत स्वास्थ्यकर्मी जुड़े। इसकी जानकारी एस इएमओ डॉक्टर अरबिंद कुमार ने दी।