कोल: अचल सरोवर में नगर निगम की लापरवाही से हो रही मछलियों की मौत, क्षेत्रीय लोग परेशान
Koil, Aligarh | May 6, 2024 अलीगढ़ के मिनी हरिद्वार कहे जाने वाले अचल सरोवर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर निगम द्वारा अचल सरोवर का ख्याल नहीं रखा जा रहा है जिसके चलते अचल सरोवर में गंदगी है साथ ही सरोवर में पानी नहीं है जिसके चलते मछलियों की मौत हो रही है। आरोप है कि मामले को लेकर कई बार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है।