कोल: सासनी गेट थाना क्षेत्र के खिरनी गेट में बहन के घर आए एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, मामला दर्ज
Koil, Aligarh | May 6, 2024 एक व्यक्ति मोटर बाइक से अपनी बहन के घर आया हुआ था। व्यक्ति ने अपनी मोटर बाइक को घर के बाहर खड़ी कर दी और वह अंदर चला गया। जब कुछ समय पश्चात व्यक्ति बाहर आया तो उक्त जगह पर उसकी मोटरबाइक नहीं थी। इस संदर्भ में व्यक्ति के द्वारा सोमवार करीब 2:00 बजे मोटर बाइक चोरी होने की शिकायत दर संबंधित थाने में कराई है।