कोल: जवां में पति की मौत के बाद ससुरालीजनों ने महिला को बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाला, SSP से शिकायत
Koil, Aligarh | May 6, 2024 जवां में पति की मौत के बाद ससुराली जनों द्वारा महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि ससुराली जनों द्वारा उसके पति की हत्या की गई थी और पति की मौत के बाद महिला से ससुराल में रहने की बात कही गई थी। आरोप है कि अब ससुराल पक्ष के लोग महिला व उसके बच्चों को ससुराल में नहीं रहने देते और मारपीट कर घर से निकाल दिया है।