कोल: एटा चुंगी पर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को उड़ा ले उड़े चोर, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
Koil, Aligarh | May 6, 2024 एटा चुंगी पर सड़क किनारे खड़ी बाइक को चोर उड़ा ले गए। रविवार रात्रि सड़क किनारे एक बाइक खड़ी हुई थी इस दौरान 2 चोर एक बाइक पर सवार होकर आए और पहले से खड़ी बाइक को लेकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान शातिर चोरों द्वारा बाइक चुराने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।