कोल: महाराणा प्रताप की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में करणी सेना ने प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | May 6, 2024 मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़ के विरोध में आज करणी सेना ने अलीगढ़ में प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन करते हुए करणी सेना ने आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा लगाने की मांग की है। इस दौरान करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपितों पर देशद्रोह का मुकदमा नहीं लगाया जाता तो करणी सेना सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी।