मुगलसराय: हिंदवारी गांव में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी
अलीनगर थाना के जफरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के हिंदवारी गांव में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। हिंदवारी गांव के रहने वाले त्रिपुरारी मिश्र दवा का कार्य करते है। बीती देर रात मंगलवार को चोरों ने चोरी की है। त्रिपुरारी मिश्रा ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है, थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।