गिधौर: डीएम ने गुगुलडीह विद्यालय में टॉपर शुभम सहित मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
Gidhaur, Jamui | Apr 6, 2026 उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुगुलडीह में सोमवार को 2 बजे डीएम श्री नवीन ने मैट्रिक 2026 में राज्य में 8वां स्थान प्राप्त करने वाले शुभम कुमार सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, कठिन परिश्रम और अध्ययन की निरंतरता बेहद जरूरी है।