सुसनेर: एशिया के गो अभ्यारण्य सालरिया में विश्व शांति की कामना को लेकर किया गया हवन, गायो की विशेष पूजा अर्चना की
सुसनेर के समीप ग्राम सालरिया में संचालित हो रहे एशिया के प्रथम गोअभ्यारण्य में विश्व शांति की मंगल कामनाओं के साथ रविवार को हवन शांति का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं के द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ आहुतिया दी गई। गायो की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें पोष्टिक आहार भी दिया। यहा गो आराधना महोत्सव के दौरान दान राशि देने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया।