हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने महिला जागरूकता रैली का आयोजन किया
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार की दोपहर 2 बजे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा महिला जागरूकता महारैली का आयोजन किया। इस महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,विधायक सह कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।