हुसैनगंज: फलदुधिया में अधेड़ की निर्मम हत्या मामले का एसपी ने किया निरीक्षण
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फलदूधिया में 25 दिसबंर की रात अधेड़ की हत्या मामलें में सिवान एसपी अमितेश कुमार ने शुक्रवार की शाम 4:30 बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव को कई दिशा निर्देश दिए।वहीं फलदुधीया गांव निवासी मृतक जितेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुँचे।