ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा जनपद सीईओ का एक्शन, चार पंचायतों का किया औचक निरीक्षण
जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर चार ग्राम पंचायतों—सिलौंडी, नेगई, तिलमन और घाना—का आकस्मिक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, जल जीवन मिशन और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांची गई। स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और छात्रों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के सख्त निर्देश दिए गए।