कोल: जिला अस्पताल मलखान सिंह के CMS कार्यालय में लगी आग, सुरक्षाकर्मी और स्टाफ ने आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
Koil, Aligarh | May 1, 2025 जिला अस्पताल मलखान सिंह के सीएमएस कार्यालय में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से जिला अस्पताल में भगदड़ मच गई और चीख पुकार मच गई। इस दौरान अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्टाफ मौके पर पहुंच गया। अस्पताल में मौजूद अग्निशमन यंत्रों के द्वारा आग पर काबू पाया गया है।