कोल: जमालपुर में दबंगों ने मीडियाकर्मी के साथ मारपीट कर किया जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़
Koil, Aligarh | May 1, 2025 जमालपुर में दबंगों ने मीडिया कर्मी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किया है। इस दौरान दबंगों ने मीडिया कर्मी को घेर कर जमकर पीटा और कार में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान आरोपित दबंग मीडिया कर्मी को धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। मीडिया कर्मी रॉकी बुधवार रात्रि अपने दफ्तर से घर जा रहे थे उस दौरान मारपीट की गई है।