कोल: सुमेरा में भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर अक्षय तृतीया का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, निकाली गई शोभा यात्रा
Koil, Aligarh | Apr 30, 2025 जनपद अलीगढ़ के जवां क्षेत्र के सुमेरा गांव में भगवान परशुराम के अवतरण दिवस व अक्षय तृतीया के कार्यक्रम को शोभा यात्रा का शुभारंभ कर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी अलीगढ़ मृगांक शेखर पाठक ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया।