कोल: गांधीपार्क में युवक ने बीच सड़क पर कहा, 'I Love पाकिस्तान, I hate इंडिया', वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | May 1, 2025 अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क के इलाके के नोरंगाबाद जीटी रोड का है पूरा मामला। जहां बीच सड़क पर एक युवक का पाकिस्तान प्रेम जगा है। युवक द्वारा बीच सड़क पर बाइक पर खड़े होकर आई लव पाकिस्तान,आई हेट इंडिया बोला गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो के अनुसार बाइक सवार युवक मोबाइल फोन पर ईयरफोन लगाकर किसी से बातचीत करते हुए यह बोल रहा है।