कटंगी: आगरी में किसान के खेत से अज्ञात चोर ने चुराई पानी की मोटर, मामला दर्ज
कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम आगरी में अज्ञात चोर ने एक किसान के खेत से पानी की मोटर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित किसान देवचंद राणा ने कटंगी थाना पहुंचकर मोटर पंप चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर धारा 379 की कार्रवाई की है।