विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर पालिका आगर द्वारा आज बुधवार दोपहर 12 बजे नगर के बेस्ट शौचालय पर विशेष सजावट की गई और केक काटकर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुशल सिंह दोड़वे, स्वच्छता निरीक्षक बसंत दुलगज, एस.के. मैनेजमेंट की टीम सहित नगरपालिका के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।