बरहट: कुमरतरी जंगल से हार्डकोर नक्सली विजय कोड़ा को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Mar 4, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी जंगल से हार्डकोर नक्सली कमांडर विजय कोड़ा को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। बरहट थाना परिसर में सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सली द्वारा चार लोगों के निर्मम तरीके से हत्या की गई थी, जिसमें वह वर्षों से फरार चल रहा था।