बरहट: बेहतर कार्य करने को लेकर मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को डीजीपी ने किया सम्मानित
Barhat, Jamui | Mar 4, 2024 पटना के मिथिलेश स्टेडियम बीएमपी 5 में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर आयोजित रेतिक परेड सह पारितोषिक वितरण समारोह में जमुई जिले के मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को एसटीएफ में उत्कृष्ट कार्य करने के उपरांत डीजीपी आरएस भट्ठी ने रविवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। थानाध्यक्ष को सम्मानित होने पर जिलेवासियों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।