बरहट: पतौना चौक के पास मवेशियों से भरा 4 वाहन जब्त, 13 तस्कर गिरफ्तार।
Barhat, Jamui | Mar 1, 2024 बरहट -शुक्रवार की सुबह मलयपुर पुलिस ने पतौना चौक के पास से चार वाहन से 51 मवेशियों के बरामद किया है।इसके साथ ही पुलिस ने 13 गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बांका जिले के मो इमरान , मो समसुल जोहार, मो मजीर ,मो बब्लू , मो तमजिर , भागलपुर जिले के मो नसीम ,लखीसराय जिले के मो मजीउद्दीन , मो मजीद सहित अन्य के रूप में की गई है।