बरहट: पतौना चौक से 1 लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Barhat, Jamui | Mar 2, 2024 एक लाख का इनामी अपराधी मो. सद्दाम अंसारी उर्फ मुबारक अंसारी को पुलिस ने मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक के पास से गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार की शाम मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।