बरहट: बरहट के भंद्रा के चार अभियुक्त ने मारपीट मामले में जमुई कोर्ट में किया आत्म समर्पण
Barhat, Jamui | Feb 28, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के भंद्रा के मारपीट के में फरार चल रहे चार अभियुक्त ने जमुई कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले में भंद्रा निवासी राजू यादव, वीरेंद्र यादव, सकिदर यादव तथा छबीला यादव शामिल है। सभी मारपीट के मामले में फरार चल रहा था।