कांके: राजभवन में अभ्यर्थियों ने राज्यपाल से सहायक आचार्य परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग की
Kanke, Ranchi | Aug 19, 2025 राजभवन में अभ्यर्थियों ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सहायक आचार्य परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा परिणाम में व्यापक गड़बड़ी की गई है और कई योग्य अभ्यर्थियों को दरकिनार किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ परीक्षा केंद्रों में असामान्य रूप से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए।