कांके: मोरहाबादी में प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रस्तावित रिम्स-2 पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Aug 19, 2025 मोरहाबादी स्थित आवास में प्रेस वार्ता कर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रस्तावित रिम्स 2 पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रिम्स 2 की प्रस्तावित जमीन पर ग्रामीणों ने पिछले साल तक खेती की लेकिन बिना नोटिस दिए इस बार घेराबंदी कर खेती करने से रोक दिया गया।