कांके: अलबर्ट एक्का चौक के पास कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान बुर्का पहनकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने भेजा जेल
Kanke, Ranchi | Aug 19, 2025 अलबर्ट एक्का चौक के पास कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान बुर्का पहनकर घूम रहे व्यक्ति को सोमवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान अलबर्ट एक्का चौक पर एक पुरुष बुर्का पहनकर भीड़ में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। इस पर वहां मौजूद एक मुस्लिम महिला को शक हुआ और उसने युवक को पकड़ लिया।