कांके: कांके थाना क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Aug 19, 2025 कांके थाना क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही सोमवार शाम करीब छह बजे मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, और चोरों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।