कांके: निलंबित आईएएस विनय चौबे को कोर्ट से मिली जमानत, झारखंड शराब घोटाले के मामले में थे जेल में बंद
Kanke, Ranchi | Aug 19, 2025 निलंबित आईएएस विनय चौबे को मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कोर्ट से बेल मिल गई है। निलंबित आईएएस विनय चौबे झारखंड शराब घोटाला मामले में जेल में बंद थे। कोर्ट ने निलंबित आईएएस विनय चौबे को इस शर्त पर जमानत दी है कि बेल पर रहने के दौरान उन्हें राज्य से बाहर जाने से पहले कोर्ट को सूचना देनी होगी। साथ ही वे ट्रायल के दौरान अपना मोबाइल नंबर भी नहीं बदल सकते हैं।