बिहार के नालंदा जिले में उत्पाद विभाग के सिपाही अजित कुमार की हत्या मामले में अब साफ हो गया है कि हत्यारा शराब माफिया नहीं है बल्कि साथी दरोगा के निर्देश पर पुलिस ने ही गोली मारी थी। इस बात का खुलासा होने के बाद विभाग की दरोगा पुष्पा कुमारी समेत 5 पुलिसकर्मी और 2 प्रायवेट वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक सिपाही अजित कुमार पासवान और आरोपी दरोगा पुष्पा कुमारी प्रजापति का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि अजित कुमार शादीशुदा और एक बच्चे का पिता भी था वहीं पुष्पा कुमारी की भी शादी हो चुकी थी, अब पति से तलाक का मामला चल रहा है। 22 वर्षीया पुष्पा कुमारी औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के खखड़ा ग्राम की रहने वाली है जबकि सिपाही अजित कुमार नालंदा जिले का ही रहने वाला था। बताया यह भी जा रहा है कि टस्करों को पकड़ने कि यह कार्रवाई बिना विभागीय जानकारी के चल रहे थे। जहां तस्करों से पैसों के लेनदेन का भी आरोप है। इस संबंध में पुलिस नालंदा एसपी ह्रदयकांत ने एक प्रेस वार्ता के दौरान सभी बातों को प्रमुखता से बताया है। मामले में महिला दारोगा (उपनिरीक्षक) पुष्पा कुमारी, 27 वर्षीय उत्पाद सिपाही अनूप कुमार मांझी, तीन होमगार्ड (बीएचजी) जवान जिनमें 26 वर्षीय रिशु कुमार, 29 वर्षीय दीनानाथ कुमार और 26 वर्षीय सन्नी कुमार शामिल हैं। इसके अलावा पटना जिले के खाजेकलां थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय निजी चालक गौरव कुमार उर्फ निशांत और पटना के ही रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय शंकर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। The silence media news #pushpakumarinalalandadaroga #pushpakumaridaroga #sipushpakumarinalalanda #thesilencemedianews #shrabbandibihar #UtpadVibhag #नालंदा #NitishKumar #nalandapolice #nashakakarobar #औरंगाबाद #aurangabad