लाडनूं: खानपूर फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या
Ladnu, Nagaur | Mar 26, 2024 लाडनूं के खानपूर फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम हारे का सहारा ने एंबुलेंस की मदद से मृतक के शव को लाडनूं के सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।