लाडनूं: एरिया डोमेनेशन अभियान के तहत जसवंतगढ पुलिस की कार्रवाई, लेड़ी व छप्पारा से दो गिरफ्तार
Ladnu, Nagaur | Mar 24, 2024 जसवंतगढ़ थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत आज दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस ने बताया की शांति भंग के आरोप में दीपक कुमार को लेड़ी व रामनिवास को छप्पारा गांव से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई डीडवाना कुचामन के एसपी राजेंद्र मीणा के निर्देश पर जसवंतगढ पुलिस ने की।