लाडनूं: कसुंबी बाईपास पर अनियंत्रित कार पलटी, घटना में कार सवार एक महिला की मौत
Ladnu, Nagaur | Mar 25, 2024 लाडनूं उपखंड के जसवंतगढ थाना इलाकें के कसुम्बी बाइपास पर आज एक अनियंत्रित कार पलट गई। घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद जसवंतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस बारे में पुलिस ने बताया कि मृतका जमना देवी मोलासर गांव कि निवासी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।