लाडनूं: निम्बी जोधा के पास अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल
Ladnu, Nagaur | Mar 24, 2024 लाडनूं थाना क्षेत्र के निम्बी जोधा के पास आज अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार रिछपाल व हरिसिंह नामक दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस बारे में लाडनूं पुलिस ने बताया कि दोनों घायल सांडास गांव के निवासी है।