लाडनूं: सांडास गांव में आपसी विवाद के चलते भिड़े दो पक्ष, घटना में छः लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Mar 25, 2024 लाडनूं थाना क्षेत्र के सांडास गांव में आज आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में कुल छः लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सूचना के बाद लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।