भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
कायाकल्प योजना के तहत गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे दो सदस्यीय टीम ने बकेवर 50 शैय्या अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। टीम ने स्वच्छता, मरीजों की सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण,बायो मेडिकल वेस्ट और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की।डिलीवरी रूम व ऑपरेशन थिएटर बंद मिलने पर उन्हें संचालित कराने के निर्देश दिए गए। टीम ने स्टाफ की कमी समेत अन्य कमियों को जल्द दूर करने को कहा।