भरथना: भरथना मोतीगंज में एक साथ घर पहुंची मां, बाप और बेटे की तीन अर्थियां, कस्बा सहित व्यापारी वर्ग शोक में डूबा
भरथना कस्बे के मोतीगंज मोहल्ले में गुरुवार शाम ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर आंख नम कर दी। एक ही घर से मॉ बाप और बेटे की तीन अर्थियां एक साथ पहुंचीं। डंलडा व्यापारी राजीव गुप्ता, उनकी पत्नी मधु गुप्ता और पुत्र शुभम गुप्ता की नहर मे कार पलटने से मौत से पूरा कस्बा शोक में डूब गया।