5 हजार रुपए के लालच में खुलवाया बैंक खाता, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले युवक और मुख्य साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार (27) निवासी खेड़ली कलां तथा मनोज उर्फ बबलू (30) निवासी खेड़ली कलां के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि राजकुमार ने 5 हजार रुपए के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध करवाया था। वहीं मनोज उर्फ बबलू इस खाते का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सवाई माधोपुर शाखा के एक खाते में साइबर ठगी की राशि प्राप्त होने की जानकारी जुटाई। यह शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज थी। जांच में हरियाणा के यमुनानगर निवासी एक पीड़ित से ठगी का मामला सामने आया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी टेलीग्राम चैनल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लोगों को डीएमआई मैसेज, लोन कवर, मनी हेल्प और फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर प्रलोभन देकर ठगी करता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
#SawaiMadhopur #hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdateNews #NewsUpdate #updatechallenge #highlight #followersnonfollowers #सवाईमाधोपुर #Gangapurcity News57 Amita Meena Journalist SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity